अखरोट खाने से अस्थमा का खतरा होता है कम

अखरोट खाने से अस्थमा का खतरा होता है कम
-रुआबांधा के नागरिकों को किया अलर्ट दक्षिणापथ,रिसाली। लगातार वर्षा होने से निचली बस्ती में पानी भरने की शिकायतें आम होती है।रिसाली निगम क्षेत्र में स्थिति विपरित न हो इसका जायजा अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने गुरुवार को देर शाम लिया। वे निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के साथ छतरी लेकर देर रात तक घनी आबादी समेत पॉश कालोनी का निरीक्षण करते रहे। आयुक्त ऐसे क्षेत्र तक पहुँचे जहाँ लगातार बारिश होने से जल भराव का खतरा बन जाता है। निरीक्षण के दौरान बड़ी व छोटी नाली का अवलोकन कर पानी निकासी के संसाधनों को देखा। गत वर्ष रूआबांधा क्षेत्र मैं पानी भराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों को अलर्ट रहने की कहा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की स्थिति को देखते हुए निगम विपरित स्थिति से बचने रुआबांधा में बड़ी नाली मरम्मत व पुलिया निर्माण करवा रही है। आयुक्त ने इस कार्य का देर रात अवलोकन किया। लगातार चल रहा सफाई कार्य गौरतलब है कि निगम आयुक्त ने मौसम बदलने के संकेत मिलते ही दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली थी। आयुक्त ने निगम क्षेत्र के हर बड़ी व छोटी नाली की सफाई करने और नाली में उगे गाजर घास व मलबे को निकालने आदेश दिए थे। निगम कर्मी पिछले दो दिनों से नहर नाली सफाई कार्य व पानी निकासी का स्त्रोत बनाने मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे है। बरसते पानी मे मिले नागरिकों से निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे पैदल छतरी लेकर निचली बस्ती के गलियों तक पहुँचे। इस दौरान उन्होंने रुआबांधा क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी तरह समस्या होने पर वे तत्काल सूचना दे।