17 के एवज में केवल 7 करोड़ जमा, छुट में नही दिखाई रूची, अब पेनाल्टी के साथ रिसाली निगम वसूलेगा टैक्स

17 के एवज में केवल 7 करोड़ जमा, छुट में नही दिखाई रूची, अब पेनाल्टी के साथ रिसाली निगम वसूलेगा टैक्स
दुर्ग। 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला हॉकी संघ द्वारा जिले के हॉकी प्रणेता के रूप में जाने वाले स्व. डॉ क्यूए वाहिद की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय 7 साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में किया गया। लीग आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 9 टीमों ने अपनी प्रतिभागिता दी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजाद इलेवन और अनबीटन इलेवन के बीच मे खेला गया। जिसमे आजाद इलेवन ने विजय हासिल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा एवं अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल तथा अतिथि एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, ऋषभ जैन, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने उपस्थित थे। विधायक वोरा ने जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद सचिव गुलाम रहमानी एवं समस्त पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाये दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने मैदान में खिलाडिय़ों के लिए सर्वसुविधायुक्त कमरे के निर्माण के लिए महापौर निधि से रुपये 5 लाख की स्वीकृति तथा मैदान में प्रकाश व्यवस्था करवाने की स्वीकृति प्रदान की। प्रतियोगिता में मैच के विजेता उपविजेता को स्व. डॉ वाहिद की पत्नी एवं पुत्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पार्षद हामिद खोखर के द्वारा उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एजाजुद्दीन, हनीफ खान, गुलाम रहमानी, जहांगीर खान, विनीता नवघरे, रंजू विद्या ने निभाई। दुर्ग शहर ने हॉकी को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है जिसमें पूर्व खिलाड़ी तनवीर अकील, योगेश बघेल, मिर्जा शफी, विनोद वाघ, इशहाक उबैद आदि का योगदान हमेशा मिलता रहा हैं। इस आयोजन में दलबीर सिंह, सूर्यमणि मिश्रा, खुर्शीद बख्श तथा संघ के अन्य पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई कमेंट्रेटर एवं संचालन नियाज अहमद एवं सुनील श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।