मुख्यमंत्री की नरवा योजना तेजी से हो रही साकार, प्रदेश में वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के साधनों का हो रहा तेजी से विकास

मुख्यमंत्री की नरवा योजना तेजी से हो रही साकार, प्रदेश में वर्षा जल संचयन, सिंचाई और आजीविका के साधनों का हो रहा तेजी से विकास
-शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा 28 से 31 मार्च तक आयोजित की जा रही- धीरज बाकलीवाल दक्षिणापथ, दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप एवं विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में अ.भा. महापौर हॉकी ट्रॉफी से दुर्ग शहर में राष्ट्रीय खेल को अलग पहचान मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने होने वाले अखिल भारतीय हॉकी टूनामेंट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी प्रतियोगिता का सोमवार की देर शाम मुख्य अतिथि शहर के विधायक अरुण वोरा द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। अखिल भारतीय महापौर ट्राफी 7 ए साइड महापौर कप हॉकी प्ररियोगिता टूनार्मेंट में भाग लेने वाली टीमें दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायपुर, कवर्धा, कुरूद, रायगढ़, भुसावल महाराष्ट्र, कोरबा, सिवनी, झारखंड, जगदलपुर, अमरावती महाराष्ट्र, छग पुलिस, बालाघाट एमपी शामिल है। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि युवाओं को हॉकी से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगा। उन्होंने आगामी दिनों में इस खेल के आगे बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है।