बैंकों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें नई दिल्ली में

बैंकों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें नई दिल्ली में
सुबह कुछ घंटों की हलचल के बाद ट्वीनसिटी में पसरा रहा सन्नाटा दक्षिणापथ,दुर्ग। दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में रविवार से लॉकडाउन प्रभावशील हो गया है। यह लॉकडाउन 30 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में आवश्यक सेवाएं निजी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों, चश्मा दुकानों को लॉकडाउन से अलग रखा गया है। जबकि फल, सब्जी, दुध,मांस-मटन, पेट्रोल पंप, एलपीजी सेंटरों को शर्तो के साथ कुछ घंटों के लिए व्यवसाय संचालन की अनुमति दी गई है।फलस्वरुप 10 दिनों के लॉकडाउन के प्रथम दिन रविवार को सुबह लोगों की कुछ घंटों के लिए जरुर हलचल रही, लेकिन 11 बजे के बाद शहर में सन्नाटा पसरना शुरु हो गया। वैसे भी दुर्ग-भिलाई में पिछले कई रविवार से लॉकडाउन प्रभावशील रहा है। जिसका लोग पालन करते आ रहे है। जिसके चलते लॉकडाउन के प्रथम दिन शहर में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम सक्रिय रही। पुलिस द्वारा दुर्ग-भिलाई के सभी चौक-चौराहों में बेरीकेट्स लगाकर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। दुर्ग के पटेल चौक, ग्रीन चौक व पुलगांव चौक में पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी की थी। इन चौकों में लोगों की जांच की गई और बगैर कारण के किसी को आगे जाने नहीं दिया गया। वहीं लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी समझाइश दी गई। पुलिस की इन कार्यवाहियों पर दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला बराबर नजरे बनाए हुए थे और अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।