वनमंत्री श्री अकबर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने वनांचल क्षेत्रों के पीएम आवास योजना के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया

वनमंत्री श्री अकबर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने वनांचल क्षेत्रों के पीएम आवास योजना के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया

दक्षिणापथ। जैकलीन फर्नांडिज काफी समय से फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चा में हैं। अब सात महीने बाद फिर उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जैकलीन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी है। इससे पहले अयोध्या में फिल्म को शूट किया जा रहा था, जहां टीम के कई सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। लिहाजा फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।
जैकलीन फर्नांडिज ने अपनी दो तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, राम सेतु के सेट पर वापसी। इसके साथ उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी बनाया। उनकी इस तस्वीर पर राम सेतु में उनकी को-स्टार नुसरत भरूचा ने लिखा, बेहद खूबसूरत, वहीं, प्रशंसक भी जैकलीन की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शूट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। जैकलीन फेस्टिव मूड से बाहर आ चुकी हैं और काम पर फोकस करने के लिए तैयार हैं।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म राम सेतु में भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुरातत्त्वविद् का किरदार निभाएंगे। फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। नुसरत इसमें उनकी पत्नी की भूमिका में होंगी और जैकलीन, अक्षय की टीम मेंबर होंगी, जो मिशन राम सेतु में अक्षय की मदद करती हैं।
इस फिल्म की घोषणा पिछले साल दीवाली के असवर पर हुई थी। अक्षय ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढिय़ों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु। आपको दीपाध्वली की शुभकामनाएं।
जैकलीन जल्द ही फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं। वह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। इसके अलावा जैकलीन फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में भी वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। हॉलीवुड फिल्म वुमेन्स स्टोरीज को लेकर भी जैकलीन चर्चा में हैं।