अगर आप भी करते हैं इन 5 चीजों को दोबारा गर्म तो जाएं सावधान

अगर आप भी करते हैं इन 5 चीजों को दोबारा गर्म तो जाएं सावधान
दक्षिणापथ,पत्थलगांव। पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंग ने सिविल अस्पताल में नई संजीवनी 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री सिंग ने कहा कि नई संजीवनी 108 उपलब्ध हो जाने से क्षेत्र के लोगो को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी श्री सिंह ने कहा की पत्थलगांव क्षेत्र में नई एंबुलेंस सेवा की सुविधा को जोड़ते हुए स्वास्थ्य सुविधा में इजाफा किया जा रहा है। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बाहर लाने ले जाने के लिए ही पद हेतु अन्य एंबुलेंस नहीं होने से लोगों ने विधायक के समक्ष रिवर हेतु अलग से एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराए जाने की मांग की जिस पर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष बात रखने की भी बात कही विदित हो कि जशपुर सीएचएमओ डॉ पी सुथार द्वारा पत्थलगांव सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है इसी क्रम में कोविड-19 के तहत पत्थलगांव सिविल अस्पताल को एक नई संजीवनी 108 मिल सकी है इस दौरान विधायक राम पुकार सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का हरगोविंद अग्रवाल, बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज समेत सिविल अस्पताल के समस्त चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी समेत आम नागरिक मौजूद थे।