सिलोदा में मनाया जा रहा है पोषण माह…

सिलोदा में मनाया जा रहा है पोषण माह…

दक्षिणापथ. दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस के नाम एक संदेश लिखा है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का 29 अक्तूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। अभिनेता ने निधन ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया था। वहीं, अब पुनीत राजकुमार के निधन के कुछ हफ्तों बाद उनकी पत्नी अश्विनी रेवंथ सामने आई हैं। अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने शब्दों में अपने दर्द को बयां करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने अभिनेता के फैंस की भी बात की है, जो पुनीत राजकुमार के रास्ते पर चलकर अपने नेत्र दान कर रहे हैं। दरअसल, दिवंगत अभिनेता पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुनीत राजकुमार के फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि जब वह हजारों लोगों को अपने अप्पू को फॉलो करते हुए देखती हैं तो अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं। अश्विनी ने अपने नोट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार के असामयिक मौत से न केवल परिवार को बल्कि पूरे कर्नाटक राज्य को सदमा पहुंचा है। यह कल्पना करना कठिन है कि इस नुकसान ने कितना दर्द दिया होगा। आप सभी फैंस ने ही उन्हें 'पावर स्टार' बनाया। आप जिस दर्द से गुजरे हैं, उसके बावजूद आपने अपना आपा नहीं खोया है और न ही कोई अप्रिय घटना होने दी। इससे पुनीत राजकुमार को सम्मानजनक विदाई मिली।’ इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं भारी मन से सिर्फ सिनेप्रेमी को ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों के सभी उम्र के लाखों लोगों की संवेदना को स्वीकार करती हूं। जब मैं देखती हूं कि आप हजारों लोग अपने प्रिय अप्पू के मार्ग का अनुसरण करते हैं और नेत्रदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मेरी आखों में आंसू आ जाते हैं।’ आखिर में पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने लिखा, ‘वे आपके द्वारा किए गए इन अच्छे कामों में एक आदर्श के रूप में जीवित रहेंगे। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपके प्यार और समर्थन के लिए, सभी प्रशंसकों और प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार।’ पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में फैंस पहुंचे थे। माना जाता है कि अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए लगभग 10 लाख से भी ज्यादा लोग कतार में खड़े हुए थे।