बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाईन और ऑफलाईन आवेदन 12 अक्टूबर तक

बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाईन और ऑफलाईन आवेदन 12 अक्टूबर तक
दक्षिणापथ. बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर अशोक कुमार को भला कौन भूल सकता है। वह भले ही एक सदाबहार अभिनेता रहे हों लेकिन वे बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्हें हीरो बनने का मौका मिला था। यहां तक की लोग उन्हें दादा मुनि के नाम से बुलाते थे। उनका ये नाम ही उनका सिग्नेचर था। लेकिन बचपन में अशोक का नाम कुमुद लाल गांगुली था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल कर अशोक कुमार रख लिया था। लेकिन उस दौर में एक्टर बनना आसान नहीं था क्योंकि उन दिनों एक्टिंग को गंदा पेशा माना जाता था। अशोक कुमार का कहना था, 'उन दिनों कॉल गर्ल हीरोइनें बनती थीं और दलाल हीरो बनते थे।' यहां तक की जब अशोक कुमार के घर में ये पता चला कि वह एक्टर बन गए हैं, ये सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। यहां तक कि उनकी शादी भी टूट गई। आज (10 दिसंबर 2001) अशोक कुमार को दुनिया को अलविदा कहे बीस साल हो गए। इस मौके पर जानिए उनसे जुड़ी 10 खास बातें। अशोक कुमार और मधुबाला 1.अशोक कुमार भी अपने पिता की तरह एक वकील बनना था। लेकिन वह बॉम्बे टॉकीज में साउंड इंजीनियर के तौर पर काम करने लगे थे और प्रोडक्शन के अन्य विभागों को भी देखते थे। 2.वह बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्हें हीरो बनने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 'जीवन नैया' (1936) में एक्टिंग के साथ खुद ही गाना भी गाया था। 3. उनके बीरो बनने की कहानी दिलचस्प है। हरअसल, एक्ट्रेस देविका रानी के हीरो नजीमल हुसैन सेट से भाग गये थे, जिस कारण बॉम्बे टॉकीज के हिमांशु रॉय बेहद परेशान हो गए थे। हिमांशु की नजर अशोक पड़ी और उन्होंने कहा अब तुम ही देविका के हीरो हो। देविका रानी और अशोक कुमार की जोड़ी खूब हिट भी रही। 4. जब अशोक हीरो बने तो उनके घर खंडवा में कोहराम मच गया। उनकी तय शादी तक टूट गई। मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पिता तुरंत ही नागपुर अपने कॉलेज के दोस्त रविशंकर शुक्ल से मिलने गए जो उस वक्त मुख्य मंत्री थे और उनसे बेटे को कोई नौकरी देने की बात कही। शुक्ल ने उन्हें दो नौकरियों के ऑफर लेटर दिए। वह लेटर लेकर बिमांशु राय के पास गए । लेकिन राय ने वह लेटर फाड़ दिया। 5. अशोक कुमार देश के पहले सुपर स्टार बन गए थे। आलम ये था कि घर से निकलते तो भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए खड़ी रहती थी। कभी-कभी पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ती थीं। यहां तक की बड़े घरानों की महिलाएं उन पर फिदा थीं। किशोर कुमार, अनूप कुमार और अशोक कुमार 6. अशोक कुमार की शादी शोभा देवी से हुई। जब वह उन्हें देखने गए तो 18 साल के थे और शोभा सिर्फ 8 साल की थीं। रिश्ता तय हो गया। उन्होंने शादी तब कि जब शोभा 15 साल की थीं और अशोक 25 के। दोनों ने सारी उम्र साथ ही बिताई। 7. 1943 में आई ज्ञान मुखर्जी की फिल्म 'किस्मत' में अशोक कुमार ने अपराधी का रोल किया था। ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। ये फिल्म एक साल तक सिनेमाघरों में चली। 8. अशोक कुमार ने अपनी पत्नी से बेवफाई भी कि थी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा, 'शादी के 13 साल तक में वफादार रहा। लेकिन मैंने शराब पीनी शुरू की। लड़कियों से मिलने लगा और अफेयर किए। यहां तक कि मेरा हीरोइन नलिनी जयवंत के साथ भी ढाई साल तक अफेयर रहा। हर तरफ इसकी बातें हो रही थी लेकिन मेरी पत्नी ने कभी इन बातों पर यकीन नहीं किया।' 9. अशोक किमार का करियर 60 साल लंबा चला। उन्होंने 300 फिल्मों में काम किया। 10. करियर के आखिरी 30 बरसों में अशोक कुमार अस्थमा से पीड़ित रहे। 10 दिसंबर 2001 को उनका हार्ट फेल होने से निधन हो गया।