दुर्ग जिला में पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी: बाजारों में पसरा सन्नाटा, सड़के रही विरान

दुर्ग जिला में पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी:  बाजारों में पसरा सन्नाटा, सड़के रही विरान
दक्षिणापथ। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा नयनतारा को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी शख्सियत से पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। अभी उनके खाते में कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। लगता है जैसे कि एक्टिंग के अलावा उन्होंने बिजनेस में भी कुछ करने की ठान ली है। हाल में उन्होंने अपना प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च किया था। अब उन्होंने अपना खुद का एक स्किन केयर ब्रांड द लिप बाम कंपनी लॉन्च किया है। नयनतारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर द लिप बाम कंपनी के बारे में जानकारी दी है। अपने इस नए कंपनी के लिए उन्होंने त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर रेनिता राजन के साथ हाथ मिलाया है। डॉक्टर रेनिता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए नयनतारा ने प्रशंसकों के साथ खुशी बांटी है। रिपोर्ट की मानें तो यह दुनिया का सबसे बड़ा लिप बाम ब्रांड है। उनके इस ब्रांड में 100 प्रकार का वेरिएंट शामिल होगा। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, सभी अच्छी चीजों में समय लगता है। डॉक्टर रेनिता और मैं आपके लिए द लिप बाम कंपनी को पेश करती हूं। यह ब्रांड 100 से अधिक लिप बाम का कलेक्शन होगा। साथ ही उन्होंने अपने इस नए ब्रांड की कई खासियत और अच्छी चीजें बताई हैं। यह पहली बार नहीं है जब नयनतारा ने अपने बिजनेस से जुड़े प्रोजेक्ट में निवेश किया है। वह अपने मंगेतर विग्नेश शिवन के साथ मिलकर राउडी पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस भी चला रही हैं। इस बैनर तले फिल्म कूझंगल का भी निर्माण किया गया है। दोनों ने साथ मिलकर चेन्नई स्थित चाय वाले बेवरेज ब्रांड में भी निवेश किया है। इस अभिनेत्री ने चेन्नई स्थित रेस्तरां स्टार्ट-अप में भी पैसे लगाए हैं। मालूम हो कि नयनतारा ने कैटरीना कैफ के के ब्यूटी ब्रांड को भी प्रमोट किया था। वह इस ब्रांड के प्रमोशन में व्यस्त नजर आई थीं। कैटरीना ने भी नयनतारा की तरह इंस्टाग्राम पर अपने ब्रांड को लॉन्च किया था। नयनतारा हाल में फिल्म अन्नाथे में नजर आई हैं। इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी दिखे हैं। वह साउथ निर्देशक एटली की अगली फिल्म में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में वह शाहरुख खान के अपोजिट दिखेंगी। वह चिरंजीवी अभिनीत फिल्म गॉडफादर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकती हैं।