मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र
दक्षिणापथ। ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा जा चुका है। खबर है कि दोनों अपनी इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं और अब वे अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढऩा चाहते हैं। सुनने में आ रहा है कि ऋतिक, सबा के साथ अपने रिश्ते को अब शादी का नाम देना चाहते हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक, सबा के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। हालांकि, वह जल्दबाजी करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। ऋतिक और सबा साथ में काफी अच्छा वक्त बिताते हैं। ऋतिक ने सबा से शादी करने का मन बना लिया है। हालांकि, वह धीरे-धीरे अपने रिश्ते में आगे बढऩा चाहते हैं। वह अपने इस रिश्ते को निजी रखना चाहते हैं, इसलिए उनकी शादी में भी धूम-धड़ाका नहीं होगा। यह एक छोटा और निजी समारोह होगा।रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक और सबा पिछले दो-तीन महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋतिक ने जब ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सबा और एक रैपर थे, उसी के बाद से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। ऋतिक के वीडियो शेयर करने के बाद सबा ने उन्हें शुक्रिया भी कहा था। इसके बाद ही दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और उनकी दोस्ती हो गई। ऋतिक ने पिछले संडे सबा को अपने परिवार से भी मिलवाया। फोटो में सबा और ऋतिक काफी खुश नजर आ रहे थे। खास बात यह थी कि ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था, खुशियां हमेशा आपके पास ही होती हैं... खासकर संडे के दिन। खासकर लंच टाइम पर। इस पोस्ट पर ऋतिक ने लिखा, हाहाहा, सही कहा चाचा, वहीं सबा ने कमेंट किया, सबसे बढिय़ा संडे। 32 साल की सबा आजाद पेशे से संगीतकार, गीतकार और अभिनेत्री हैं। 2008 में फिल्म दिल कबड्डी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। सबा चार से पांच बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह आखिरी बार 2021 में फिल्म फील्स लाइक इश्क में दिखी थीं। 20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक, सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। 13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था। 2014 में सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था। हालांकि, तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है।