हवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हवाई सेवा के शुभारंभ से बस्तर के विकास का नया अध्याय शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
दक्षिणापथ। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आजकल अपनी नयी फिल्म के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। जी दरअसल वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हाँ और इस समय अभिनेता जी-जान से लगे हुए हैं कि उनकी फिल्म सुपरहिट हो जाए। हालाँकि इन सभी के बीच वह ट्रोल हो गए हैं। जी दरअसल टाइगर श्रॉफ अपनी एक्ट्रेस के संग अल्लाह के दरबार में गए और यही देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जी दरसल इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। दोनों हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं और इसी बीच दोनों एक्टर्स ने मुंबई में एक दरगाह पर जाकर माथा टेका और चादर भी चढ़ाई। आपको बता दें कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने में कुछ घंटे से भी कम समय बचा है। इसी के चलते तारा और टाइगर ने मुंबई शहर की माहिम दरगाह का दौरा कर सफलता पाने की उम्मीद की। इस दौरान दोनों को ट्रेडिशनल कपड़ों में देखा गया। वहीं परंपरा के मुताबिक, दोनों को अपने सिर पर फूलों की चादर लेकर जाते हुए देखा गया और दरगाह पर जाकर दोनों ने दुआएं भी मांगी।वहीं इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने अपने कैमरों में कैद किया। हालाँकि अब टाइगर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जी दरअसल दरगाह में दुआ मांगने के बाद दोनों बबूलनाथ मंदिर भी गए। इसी के चलते कई लोगों का कहना है टाइगर बिन पेंदे का लौटा है, दोनों साइड जा रहा है। वहीं कई लोगों ने टाइगर को बेवकूफ तक कह दिया है। इसके अलावा कई लोगों का कहना है मंदिर गए तो फिल्म नहीं चलेगी।