नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार

नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास पहंुचने लगे थे। प्रदेश के सभी अंचलों से आये लोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि का चेक, शॉल एवं गिफ्ट पैक भेंट किया। निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत दी गई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु पर एक लाख रूपए तथा स्थाई दिव्यांगता होने पर 50 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व में मण्डल द्वारा निर्माणी श्रमिकों की मृत्यु पर विश्वकर्मा योजना के तहत मात्र 30 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान था, जिसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के उपरांत एक जनवरी 2019 से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रायपुर में पंजीकृत 50 दिवंगत निर्माण श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए के मान से कुल 50 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।