पहले वनडे के लिए तैयार दोनों टीमें, इस बार टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी कड़ी टक्कर

पहले वनडे के लिए तैयार दोनों टीमें, इस बार टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी कड़ी टक्कर


दक्षिणापथ, रिसाली । प्रदेश के गृहमंत्री व लोकनिर्माण मंत्री एवं स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने आज रविवार को रिसाली निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्डों टंकी मरोदा एवं स्टेशन मरोदा में पहुंचकर 2 करोड़ 21 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर स्टेशन मरोदा में लोकनिर्माण विभाग के नीधि द्वारा 64.47 लाख व निगम रिसाली मद से 41.89 लाख रूपये एवं टंकी मरोदा में लोकनिर्माण विभाग के तहत अपनी नीधि से 131.41 लाख और निगम की अधो संरचना मद से 10 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। बता दे कि रिसाली निगम के स्थापना काल से लेकर अभी तक गृहमंत्री ने वार्डों के विकास हेतु शासन से 35 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति दिला चुके है। छत्तीसगढ़ी में बोलते हुए अपने उद्बोधन में गृहमंत्री ने रिसाली निगम क्षेत्र में बहुत जल्द अति आधुनिक अस्पताल निर्माण की बात कही। रोजगार के विषय पर गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन न्याय योजना से रोजगार और आय के अन्य स्रोत निकले है। कई लोग जिसके पास कोई राजगार नही होता था वे गोबर बेचकर रोजगार के साथ लाभ भी कमा रहे है। युवाओं, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों एवं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को घर बैठे लघु व्यवसाय हेतु वे अपनी स्वेच्छा नीधि से राशि उपलब्ध कराने की बात कही। इस हेतु उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल पूर्व पार्षदों व एल्डरमेन व जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जा को रोकने की पहल की। इसके पूर्व दोनों जगहोें पर विधि विधान से पूजाकर समीपस्थ मंदिरों, दुर्गामंदिर एवं शीतला मंदिर पहुंचकर क्षेत्र की जनता की सुख शांति और समुद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद मुकुंद भाऊ ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र साहू उपस्थित थे। भूमिपूजन कार्यक्रम में सभी वार्डों के पूर्व पार्षदो,ं एल्डरमेनों, कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित अपर कलेक्टर व रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थि थे।

एक नजर वार्डों के विकास कार्यों की भूमिपूजन पर
टंकी मरोदा में लोकनिर्माण विभाग के मद से - मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग रिसाली काॅलोनी संतोषी मंदिर रिसाली - 14.83 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग इस्पात नगर मार्ग से नेशनल स्कूल रिसाली - 8.90 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग राधा कृष्ण मंदिर टंकी मरोदा रिसाली - 8.90 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग मैत्री नगर सड़क नं. 3/4, रिसाली - 17.80 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग कुसुम नगर रिसाली - 16.02 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग प्रगति नगर सड़क नं. 20/बी, रिसाली - 17.80 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग मनोज देवांगन के घर से केदारनाथ के घर तक अवधपुरी रिसाली - 13.64 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग टीकम दास के घर से नरेश राव के घर तक अवधपुरी - 16.02 लाख, मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी स्कूल पहुंच मार्ग रिसाली - 17.50 लाख।
निगम मद से - नगर पालिक निगम रिसाली से अधोसंरचना मद अंर्तगत स्वीकृत कार्य वार्ड क्र.14 मरोदा कैम्प लंगुर मैदान के पास उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन - 10 लाख

स्टेशन मरोदा में लोकनिर्माण विभाग के मद से - मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग पम्प हाउस, पीडीएस कार्या. हनुमान मंदिर स्टेशन मरोदा - 19.99 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग आंगनबाड़ी, पम्प हाउस, स्टेशन मरोदा - 11.86 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग केनाल से आंगनबाड़ी स्टेशन मरोदा - 10.68 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग शिवमंदिर स्टेशन मरोदा - 11.86 लाख, मुख्य मार्ग से आंतरिक मार्ग साहू आटा चक्की से राजू अन्ना तक नेवई (प.) - 10.08 लाख
निगम मद से - राज्य प्रवर्ति योजनांतर्गत स्वीकृत कार्य वार्ड क्र. 43 स्टेशन मरोदा बीआरपी चैक, नहर के पास फारूख दुकान के बगल मे उद्यान निर्माण कार्य - 30.51 लाख, अधोसंरचना मद अंर्तत सटेशन मरोदा नाली संधारण एवं सीमेंटीकरण पुलिया निर्माण कार्य - 06.47 लाख, मूलभूत मद अन्तर्गत स्टेशन मरोदा में में पुलिया एवं रोड संधारण तथा प्रसाधन निर्माण कार्य - 4.91 लाख।