आर्थिक मोर्चे पर आई अच्‍छी खबर, औद्योगिक उत्‍पादन में 1.8% की बढ़ोतरी

आर्थिक मोर्चे पर आई अच्‍छी खबर, औद्योगिक उत्‍पादन में 1.8% की बढ़ोतरी
दक्षिणापथ। लिपस्टिक महिलाओं को फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करती है इसलिए हर महिला के पास लिपस्टिक जरूर होती है। हालांकि, आजकल मार्केट में कई तरह के शेड्स में लिपस्टिक मौजूद हैं, इसलिए अधिकतर महिलाएं लिपस्टिक खरीदते समय इस सोच में पड़ी रहती है कि कौन सा शेड लें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताते हैं, जो हर तरह की त्वचा पर अच्छे लगेंगे। क्लासिक रेड लिपस्टिकलिपस्टिक के रेड शेड को सदाबहार माना जाता है क्योंकि यह हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद ही खूबसूरत लगता है, फिर चाहें वह वेस्टर्न हो या एथनिक। अगर आपका स्किन टोन ज्यादा फेयर है तो आप बेरी रेड शेड की लिपस्टिक का चयन करें। यकीन मानिए इस तरह की टोन वाली महिलाओं पर यह रेड शेड ज्यादा सूट करेगा। वहीं, जिनकी स्किन टोन थोड़ी डार्क है उन्हें ब्रिक और रस्ट कलर वाली रेड शेड लिपस्टिक चुननी चाहिए। ट्रेंडी न्यूड लिपस्टिकआजकल न्यूड लिपस्टिक शेड काफी ट्रेंड में है, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि न्यूड लिपस्टिक को लगाने से आपके होंठ या चेहरा अजीब नजर न आए तो न्यूड लिपस्टिक का चयन अपने अंडरटोन के हिसाब से करें। वहीं, अगर आप मैट न्यूड लिपस्टिक लगाने वाली हैं तो इससे पहले अपने होंठो पर क्रीमी न्यूड लिप कलर या लिप बाम लगाएं। इससे न सिर्फ होंठों को मॉइस्चराइज करने में मदद मिलेगी, बल्कि उन पर चमक भी आएगी। फैशनिस्ट पिंक लिपस्टिकरेड लिपस्टिक की तरह पिंक शेड लिपस्टिक भी हर तरह के आउटफिट पर जचती है। वहीं, आप पिंक शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल ब्लश के तौर पर भी कर सकती हैं। इसके लिए पिंक शेड की लिपस्टिक को थोड़ा सा अपने गालों पर लगाएं और बड़े मेकअप ब्रश की मदद से उसे सर्कुलर मोशन में पूरे चीक बोन्स में फैलाएं। अगर लिपस्टिक में थोड़ा सा शिमर है तो यह चीक टिंट जैसा लुक देगा। खूबसूरत बैरी और पल्म लिपस्टिकमेकअप किट में डार्क शेड की लिपस्टिक का होना भी जरूरी है क्योंकि इससे होंठो और चेहरे को ग्लैमरस लुक मिलता है। आप डार्क शेड की लिपस्टिक के लिए पल्म, वाइन या फिर डार्क बेरी शेड की लिपस्टिक का चयन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप डार्क शेड की लिपस्टिक को लिक्विड फॉर्मूले वाली खरीद रही हैं तो इसे लगाने से पहले होंठो पर लिपबाम जरूर लगाएं। इसके लिए ग्लॉसी लिपबाम नहीं बल्कि थोड़ा जेल बेस्ड लिपबाम लगाएं।