होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह

दक्षिणापथ, दुर्ग। नगर निगम के पुलगांव स्थित गौठान में गोधन योजना के तहत् 10 रूपए की दर से वर्मी खाद की बिक्री की जा रही हैं। दुर्ग शहर के खेतिहर किसान प्रमोद कुमार, एके मिश्रा, आरएस राजपूत सहित 50 लोगों को अब तक 2.54 क्विंटल वर्मी खाद की विक्रय किया गया हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने शहरवासियों एवं खेतिहर किसानों से कहा है कि अच्छा बेहतर फसल के लिए वर्मी खाद लेकर जॉए।

वर्मी खाद का उपयोग कर अपने फसल को बढ़ायें। उन्होनें कहा बहुत ही सस्ते दर पर बेहतर खाद का उपयोग अपने खेतों में करें। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शासन के महत्वपूर्ण गोधन योजना का सफल संचालन नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा महापौर के मार्गदर्शन महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निरंतर गोबर की खरीदी की जा रही है और एकत्र गोबर से वर्मी खाद तैयार किया जा रहा हैं। अब तक 2.54 क्विंटल खाद की बिक्री कर नगर निगम दुर्ग ने 2540 रूपए की आय की है।