मनमौजी व्यापारियों पर कार्यवाही:  रेस्टोरेंट चलाने सड़क की जमीन पर बना लिया था शेड, निगम ने ढहाया 

मनमौजी व्यापारियों पर कार्यवाही:  रेस्टोरेंट चलाने सड़क की जमीन पर बना लिया था शेड, निगम ने ढहाया 

- दुकान से बाहर सामान रखने वालों से 36 हजार वसूला जुर्माना
रिसाली। सड़क की जमीन पर बाॅस बल्ली और तिरपाल से शेड तैयार कर व्यापार करने वाले जेना रेस्टोरेंट के संचालक पर रिसाली निगम ने कार्यवाही की। शुक्रवार की सुबह शेड को ढहाया गया। वही पांच अन्य व्यापारियों से 36 हजार का जुर्माना वसूला गया।
 दरअसल आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने कृष्णा टाॅकिज रोड स्थित जेना रेस्टोरेंट के संचलाक को सड़क की जमीन पर बनाए स्ट्रेक्चर को हटाने नोटिस दिया था। इसके बाद भी शेड नहीं हटाने पर निगम के तोड़ फोड़ विभाग ने शेड को ढहा दिया। 20 बाई 25 शेड के नीचे रखे लगभग 50 चेयर और टेबल को जब्त किया। हालांकि बाद में निगम अधिकारियांे ने यह कहते हुए रेस्टोरेंट का सामान संचालक को सुपूर्दनामा किया कि वह दोबारा अपने क्षेत्राधिकार में रेस्टोरेंट का संचालन करेगा। कार्यवाही में राजस्व विभाग के संजय वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द्र परिहार व प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा मौजूद थे।
सोफा को किया जब्त
रेस्टोरेंट से कुछ ही दूरी पर फनिर्चर दुकान के बाहर सोफा व अन्य फनिर्चर रखने पर निगम के अधिकारियों ने उसे जब्त किया। इसी तरह भवन निर्माण सामाग्री के अलावा दुपहिया शो रूम के नए वाहनों को सड़क किनारे कतारबद्ध रखे जाने पर चालानी कार्यवाही की गई।

पाॅलीथीन रखने पर 500 जुर्माना 
कार्यवाही के दौरान अधिकारियों की नजर प्यारे लाल साहू पर पड़ी। वह सड़क किनारे फल बेच रहा था। ग्राहकों को प्रतिबंधित पाॅलीथीन में फल दे रहा था। अधिकारियों ने पाॅलीथीन को पहले जप्त किया। फिर 500 रूपए जुर्माना करते दोबार प्रतिबंधित कैरीबैग में फल नहीं देने की सख्त हिदायत दी।
इनसे वसूला जुर्माना
निगम अधिकारियों ने वैभव ट्रेडर्स से 12 हजार रूपए, केसवानी टाइल्स से 10 हजार, सांईराम मोटर्स से 5 हजार, जय दुर्गा बिल्डिंग मटेरियल से 5 हजार और सोनू फर्नीचर से 4 हजार अर्थदण्ड वसूला।