कंगाली की दहलीज पर छत्तीसगढ़, बीजापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सरकार पर जुबानी प्रहार, कहा-भाजपा मजबूत, 2023 में सरकार तय

कंगाली की दहलीज पर छत्तीसगढ़, बीजापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सरकार पर जुबानी प्रहार, कहा-भाजपा मजबूत, 2023 में सरकार तय

बीजापुर। प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहले बस्तर प्रवास के तीसरे दिन बीजापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर जुबानी हमला बोलते कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से छत्तीसगढ़ आज कंगाली की दहलीज पर पहुँच चुका है। राज्य को 51 हजार करोड़ का कर्जदार इस सरकार ने बना दिया है।
साँव का कहना था कि इस सरकार ने एक जनघोषणा पत्र में जनता को नई उम्मीदें दिखाकर बेबकूफ बनाने के सिवाय कोई दूसरा काम नही किया। हाथ मे गंगाजल लेकर वादा पूरा करने का कसम खाकर भी जनता को सिर्फ ठगा।
कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ आज अपराध का गढ़ बन गया है। साइप्बर अपराध के मामले बढ़े, माफिया राज शुरू हो गया है, प्रशासनिक आतंकवाद हावी है, जनता अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है।
साँव ने आगे कहा कि बस्तर से लेकर समूचे प्रदेश में जो भी विकास के काम हुए है, वे सिर्फ भाजपा की सरकार रहते, चार सालों में बस्तर में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, आदिवासियों का शोषण यह सरकार कर रही है।
भाजपा पर बोलते उन्होंने कहा कि संगठन का संरचनात्मक ढांचा मजबूत है। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन किया, कार्यकर्ता उत्साहित और आत्मविश्वास से लबरेज है, जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2023 में हम इतिहास दोहराने जा रहे है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी तय है।
साथ पहुँचे नेता प्रतिपक्ष नारयण चंदेल ने कहा कि प्रदेश में अफसर-कर्मी से लेकर हर तबका काँग्रेस से मुक्ति चाहता है। भूपेश सरकार ने चार सालों में विकास की एक ईंट तक नही रखी।
इधर दंतेवाड़ा में बस्तर आराध्य माँ दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेने के बाद साँव, चंदेल और महामंत्री बनाये गए केदार कश्यप के बीजापुर पहुँचने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत में बाइक रैली निकाली, बीजापुर पहुँचने पर उन्होंने नगर देव चिकतराज के दर्शन कर पार्टी कार्यालय पहुँच कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकाराते बैठक ली।