घर-घर झंडा उपलब्ध कराने महिलाओ ने लगाया स्टाॅल

घर-घर झंडा उपलब्ध कराने महिलाओ ने लगाया स्टाॅल

-रिसाली महापौर और आयुक्त ने पहले ग्राहक बनकर खरीदा झंडा 
रिसाली। नवगठित नगर पालिक निगम क्षेत्र में घर-घर झंडा उपलब्ध कराने महिला संगठनों ने स्टाॅल लगाना शुरू कर दिया। शिवाजी चैक रिसाली स्थित स्टाॅल का महापौर शशि सिन्हा ने न केवल स्टाॅल का उद्घाटन किया बल्कि प्रथम नागरिक की हैसियत से घर पर ध्वज फहराने महिला समूह से तिरंगा खरीदा। इस दौरान आयुक्त आशीष देवांगन भी ग्राहक बने।
 रिसाली निगम क्षेत्र की राष्ट्रीय क्षेत्रीय एरिया लेबल फेडरेशन की महिलाओं ने 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए झंडा उपलब्ध कराने स्टाॅल लगाना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र का पहला स्टाॅल का उद्घाटन महापौर शशि सिन्हा ने झंडा खरीदकर किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त के अलावा, सहायक अभियंता आर.के.जैन. उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, अखिलेश गुप्ता, नितिश अमन साहू समेत उमयंती ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने झंडा खरीदा।

आयुक्त ने की अपील
नगर पालिक निगम के आयुक्त ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि प्रत्येक परिवार अपने-अपने घरों में 11 से 17 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज अवश्य लगाए। इस बात का विशेष ध्यान रखे कि ध्वज लगाते समय तिरंगा झंडा झूके न। पूरे राष्ट्र में निर्धारित तिथि को प्रत्येक घरों में अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
यहां लगेगा स्टाॅल
नागरिकों की सुविधा के लिए निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने ए.एल.एफ. व स्वसहायता समूह की महिलाएं स्टाॅल लगा रही है। शनिवार से महिलाएं धन्वंतरी दवा बिक्री केन्द्र दशहरा मैदान के सामने और डुंडेरा में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने स्टाॅल लगाया जाएगा।